शिमला। भारत निर्वाचन आयोग ने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के धामी मतदान केंद्र के स्थान को बदलने की अनुमति दे दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप ने बताया कि शिमला ग्रामीण विस क्षेत्र के मतदान केंद्र राजकीय डिग्री कॉलेज धामी को प्राकृतिक आपदा के चलते असुरक्षित घोषित किया था। इस वजह से इसे प्राथमिक पाठशाला घंडल में बदलने का प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग को भेजा है। उन्होंने बताया कि नए मतदान केंद्र में सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। संवाद