धामी (शिमला)। राजकीय कॉलेज धामी (16 मील) में नशा मुक्त मेगा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने की। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। ब्रह्माकुमारी धामी केंद्र की नीरज अग्रवाल ने कहा कि नशामुक्त जीवन उज्ज्वल भविष्य का आधार है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई। आयोजन नशा निवारण प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. रमेश चौहान के निर्देशन में हुआ जिसमें प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। संवाद