शिमला। विद्युत उपमंडल धामी के घंडल में शुक्रवार से 29 अक्तूबर तक पांच दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह शटडाउन आरडीडीएस योजना के तहत 11 केवी फीडरों में एल एबी केबल स्ट्रिंगिंग और डीटीआर फिटिंग के कार्य के लिए किया जा रहा है। शटडाउन के कारण सेओज, डंगाली, नलहट्टी, अरसोल, जाबरी, टिक्कर, बडाग, रंगाल, लोहारव, निर्मोग और परोट सहित आसपास के कई गांवों में सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित होगी। 24 अक्तूबर को इसी समय 11 केवी घंडल-पांगणा फीडर पर बिजली बंद रहेगी। 27 अक्तूबर को 11 केवी घंडल-भाटड़ फीडर पर सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक शटडाउन रहेगा। 28 अक्तूबर को 11 केवी घंडल-कोटला फीडर पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली बाधित होगी। वहीं 29 अक्तूबर को 11 केवी घंडल-लघाड़ी फीडर पर सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कार्य किया जाएगा। संवाद