फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: धामी कॉलेज के विद्यार्थियों ने देखी विधानसभा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय महाविद्यालय धामी के विद्यार्थियों ने शनिवार को विधानसभा की कार्यवाही देखी। उन्होंने संसदीय कार्यप्रणाली को भी समझा। प्रबंधन के अनुसार यह भ्रमण राजनीतिक विज्ञान की प्राध्यापक मनीला गुप्ता और हिंदी की प्राध्यापक उज्ज्वल राठौर के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। विद्यार्थियों को विधानसभा की कार्रवाई, प्रश्नकाल और विधायी प्रक्रिया की जानकारी मिली। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने विद्यार्थियों से संवाद किया। पठानिया ने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। महाविद्यालय के प्राचार्य दिनेश सिंह कंवर ने इस पहल की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें