शिमला। राजकीय महाविद्यालय धामी के रोवर एवं रेंजर इकाई के छह विद्यार्थियों ने मंडी जिले के रिवाल्सर में आयोजित राज्य स्तरीय निपुण कैंप में हिस्सा लिया। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की ओर से आयोजित शिविर में तीन रोवर हिमांशु, दिव्यांशु और पुष्कर तथा तीन रेंजर्स रंजना, हिमांशी और आंचल शामिल हुए। विद्यार्थियों ने स्काउटिंग एवं गाइडिंग से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेकर कौशल का प्रदर्शन किया। प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने विद्यार्थियों और शिक्षक प्रभारी डॉ. विक्रांत सकलानी और डॉ. मनीला गुप्ता को बधाई दी। संवाद