शिमला। राजकीय महाविद्यालय धामी की पीटीए का जनरल हाउस 29 अगस्त को होगा। बैठक सुबह 11:30 बजे महाविद्यालय परिसर में होगी। इसमें नई पीटीए कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बैठक में अभिभावक, शिक्षक और महाविद्यालय प्रशासन शामिल होंगे। इस दौरान महाविद्यालय से जुड़े शैक्षणिक और प्रशासनिक विषयों पर चर्चा होगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने सभी संबंधित अभिभावकों और पीटीए सदस्यों से बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है। संवाद