फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: धामी कॉलेज में बताए तंबाकू के दुष्प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय महाविद्यालय धामी में एनएसएस इकाई ने बुधवार को छात्रों में स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एंटी रैबीज और एंटी तंबाकू विषयों पर विशेष डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मकसद युवाओं को तेजी से फैलने वाली बीमारियों और नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना था। कार्यक्रम के बाद छात्रों ने परिसर से जागरूकता रैली निकाली और स्थानीय लोगों को रैबीज तथा तंबाकू के खतरों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार, डॉ. गीता, डॉ. रमेश चौहान, डॉ. विक्रांत संकलानी और डॉ. गौरव शर्मा सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें