फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: धामी कॉलेज में बताए नशे के दुष्प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय महाविद्यालय धामी में रोवर्स रेंजर्स इकाई और सड़क सुरक्षा क्लब के तत्वावधान में नशा दुरुपयोग तथा नशामुक्ति विषय पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत करवाना और स्वस्थ अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। मुख्य वक्ता अनीता वर्मा ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए इसके शारीरिक मानसिक और सामाजिक दुष्परिणाम बताए। उन्होंने समय पर परामर्श, उचित उपचार और सामुदायिक सहयोग को नशे से मुक्ति के लिए जरूरी बताया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामी की ओर से उपलब्ध सुविधाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में रेड रिबन और सड़क सुरक्षा क्लब से जुड़े शिक्षक भी मौजूद रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने कहा कि नशामुक्त समाज के लिए युवाओं की भागीदारी जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें