फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: धामी और आरकेएमवी में नशामुक्ति का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) शिमला में एनएसएस इकाई और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। करीब 150 एनएसएस स्वयंसेवियों और 50 रेड रिबन सदस्यों ने भाग लिया। छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से नशे के दुष्परिणाम बताए और महाविद्यालय परिसर से रिज मैदान तक जागरूकता रैली निकाली। राजकीय महाविद्यालय धामी स्थित सोलह मील में एनएसएस स्वयंसेवियों ने गोद लिए गांव महरावग में स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने ग्रामीणों को साफ-सफाई और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने स्वयंसेवियों से आत्म अनुशासन के साथ समाजसेवा में योगदान देने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें