शिमला। राजकीय महाविद्यालय धामी में एंटी टोबैको कमेटी की ओर से तंबाकू और नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। तंबाकू को ना कहें, जीवन चुनें, स्वास्थ्य चुनें अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने की।उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। इस दौरान नशा निवारण प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. रमेश चौहान ने प्राध्यापकों, गैर शिक्षक कर्मचारियों और विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। संवाद