फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: धगोगी टीम ने कबड्डी में पाया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। मशोबरा में माता भद्रकाली मंदिर तलाई में सोमवार को दो दिवसीय सायर मेले का समापन हुआ। समारोह में एपीएमसी शिमला किन्नौर के चेयरमैन देवानंद वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मेले में कबड्डी, रस्साकशी सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें कबड्डी में धगोगी टीम ने प्रथम, मशोबरा द्वितीय और रस्साकशी में चम्याना ने पहला और मशोबरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंत में मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मेला कमेटी प्रधान बालक राम वर्मा, पंचायत समिति अध्यक्ष चंद्रकांता वर्मा और मशोबरा पंचायत प्रधान गायत्री ठाकुर मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें