शिमला। मिडल बाजार के एमसी परिसर में बाबा बालक नाथ स्नेह की ओर से भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भजन कीर्तन पर तालियां बजाकर और गाकर हाजिरी लगाई। इस अवसर पर दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक बाबा बालक नाथ स्नेह एवं पार्टी ग्रुप ने प्रस्तुतियां दिए। इसके बाद शाम 4:00 से 8:00 बजे तक पुनीत शहजादा की भजन कीर्तन प्रस्तुति पर भक्त खूब झूमे। इसके साथ ही शहर के गंज बाजार में लगे गणपति पंडाल में भी मंगलवार को खूब रौनक लगी रही। पंडाल में गौरा जी के लाल ने कमाल कर दिया, अपने भक्तों का बेड़ा पार कर दिया जैसे भजन गूंजते रहे। इस दौरान दोनों पंडालों में भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं जिन्होंने भक्तों से माहौल भक्तिमय बना दिया। इस दौरान मिडल बाजार पंडाल में राम बाजार की पार्षद सुषमा कुठियाला, कान्हा स्याल, कृष्णा नगर के पार्षद बिट्टू पाना, भाजपा संजौली मंडल अध्यक्ष पिंकू चौहान और किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने हाजिरी लगाई। संवाद