फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हरिद्वार से कांवड़ लेकर शिमला पहुंचे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हरिद्वार से गंगाजल लेकर 30 कांवड़ यात्री सोमवार को शिमला पहुंचे। यह दल रिज मैदान से होते हुए सुन्नी निकली। रिज पर लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत किया। मंगलवार को सुन्नी स्थित कालीघाट मंदिर में हरिद्वार से लाए गंगाजल को भगवान शिव को अर्पित किया जाएगा। इसके बाद कांवड़ यात्रा करसोग के प्रसिद्ध ममलेश्वर महादेव मंदिर के लिए रवाना होगी। वहां पहुंचकर श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ संस्था सुन्नी और नव दुर्गा जागरण मंडली करसोग सुन्नी के सौजन्य से आयोजित कांवड़ यात्रा पर श्रद्धालुओं का दल 6 अगस्त को सुन्नी से हरिद्वार के लिए रवाना हुआ था। पांवटा साहिब और नैनाटिक्कर होते हुए कांवड़ यात्री सोमवार को शिमला पहुंचे। कांवड़ यात्रियों में अलसिंडी निवासी जय प्रकाश, रौड़ीधार के गोपाल, अंकु और जमोग के अमित कौंडल शामिल रहे। उन्होंने बताया कि वह पांच सालों से लगातार हरिद्वार से कांवड़ लेकर हिमाचल आ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें