फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विकसित भारत संवाद का किया आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के सेंट थॉमस स्कूल में माई भारत और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की। इसके साथ ही नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2027 के लिए पंजीकरण करने और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। प्रधानाचार्य शेरॉन नंदा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मेरा युवा भारत शिमला के उपनिदेशक विपिन कुमार ने संसाधन व्यक्ति के रूप में विद्यार्थियों को नशे के खतरों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। युवा पर्यटन क्लब के समन्वयक सुरेंद्र शर्मा ने नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक प्रभावों पर प्रकाश डाला। इस दौरान सरगम, नितिका और चाहत वर्मा सहित कई विद्यार्थियों ने अपने विचार साझा किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें