फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नाथपा ब्लॉक पॉइंट का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
नाथपा में भूस्खलन प्रभावित हाईवे का निरीक्षण करतीं उपायुक्त किन्नौर। स्रोत: पीआरओ
विज्ञापन
सेब सीजन में यातायात सुचारु रखने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। उपायुक्त किन्नौर सोनाक्षी सिंह तोमर ने नाथपा में एनएच-पांच के संवेदनशील ब्लॉक पॉइंट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को एनएच पर यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए दिशा-निर्देश दिए। नाथपा ब्लॉक पॉइंट पर भूस्खलन और पहाड़ी से चट्टानें गिरने के कारण एनएच-पांच पर बार-बार यातायात बाधित होने की समस्या सामने आती रहती है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ सेब सीजन के दौरान बागवानों और सेब ढुलाई में लगे वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान और एनएच पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए यहां आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि सेब सीजन को देखते हुए राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर निर्बाध यातायात सुनिश्चित करना बेहद महत्वपूर्ण है। इससे बागवानों की सेब की फसल समय पर प्रदेश और देश की विभिन्न मंडियों तक पहुंचाई जा सकेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नाथपा ब्लॉक पॉइंट पर चल रहे कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाए। उपायुक्त ने भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने और मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यों में आवश्यक समन्वय बनाए रखने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें