शिमला। समाजशास्त्र एवं सामाजिक कार्य विभाग ने विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें स्वच्छता अभियान चलाया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. आरएल जिंटा, डॉ. अनुपमा भारती और डॉ. अंताक्षरी सहित शिक्षक और छात्र शामिल हुए तथा सभी ने स्वच्छता में भाग लिया। इस अवसर पर सभी ने पर्यावरण प्रतिज्ञा ली जिसमें जल, ऊर्जा संरक्षण, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त जीवन का संकल्प शामिल रहा।कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति व्यक्तिगत जिम्मेदारी और सतत जीवनशैली अपनाने का संदेश प्रभावी रूप से दिया गया तथा जागरूकता बढ़ाई गई। संवाद