फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि पुस्तकालय का बढ़ाया जाए समय : एसएफआई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। एसएफआई की हिमाचल प्रदेश विवि इकाई ने मुख्य पुस्तकालय के खुलने की समय सीमा को बढ़ाने और पुस्तकालय से जुड़ी अन्य मांगों को लेकर बुधवार को विवि के लाइब्रेरियन से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा। इकाई उपाध्यक्ष मुकेश राणा और सचिव रितेश कुमार की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने लाइब्रेरियन से मांग उठाई कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने को लेकर विवि पुस्तकालय छात्र-छात्राओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए खुला रखने की समय सीमा को बढ़ाया जाए। इन दिनों विवि में चल रहे शीतकालीन अवकाश के कारण पुस्तकालय को सुबह दस से शाम सात बजे तक ही खुला रखा जा रहा है। सुबह नौ बजे से लेकर शाम आठ बजे तक खुला रखा जाए, जिससे विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। इन दिनों सिर्फ 24 घंटे वाले सेक्शन को ही पूरा समय खुला रखा जा रहा है, इससे छात्रों को तैयारी करने में समस्या पेश आ रही है। इन छात्र नेताओं ने पुस्तकालय में पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राओं के सामान को सुरक्षित रखने के लिए प्राॅपर्टी काउंटर में उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि बंदर विद्यार्थियों के बैग से लंच और खाने पीने का सामान निकाल लेते हैं, किताबों को उठाकर ले जाते हैं। इसलिए सामान की सुरक्षा की सुविधा का प्रबंध किया जाए। लाइब्ररियन ने भरोसा दिया कि मांगों पर विचार कर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें