फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दाडगी स्कूल को शीतकालीन में बदलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़गी और केंद्र प्राथमिक विद्यालय दाड़गी में शुक्रवार को स्कूल कलस्टर कमेटी की पहली मासिक बैठक हुई। इसमें स्कूल को ग्रीष्मकालीन से शीतकालीन में बदलने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार बंसल ने की। इस दौरान केंद्र अधीक्षक और क्लस्टर की सचिव सरोज कुमारी ने कहा कि मॉडल कंपोजिट शिक्षण योजना के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़गी और राजकीय प्राथमिक केंद्र दाड़गी एकीकृत होकर विकास की नई ऊंचाइयां छू रहे हैं। हिमाचल शिक्षा विभाग ने आदर्श समग्र शिक्षण संस्थान का जो सपना देखा था, वह इन दोनों विद्यालयों के एकीकृत होकर एक दूसरे के संसाधनों का प्रयोग करने से पूर्ण होता नजर आ रहा है। इस मौके पर इसे ग्रीष्मकालीन से शीतकालीन विद्यालय में बदलने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। अभिभावकों का कहना है कि ज्यादा सर्दी के कारण विद्यार्थी अक्सर बीमार पड़ जाते हैं जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। क्लस्टर के मुखिया और प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार बंसल ने कहा कि दोनों विद्यालयों के एकीकरण से प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों में शारीरिक और बौद्धिक प्रतिभा का अप्रत्याशित विकास होगा। इस अवसर पर प्यार सिंह, बलवीर रघु, तिलक राम, अमरचंद, रविंद्र सिंह, पुष्पा देवी, सुनीता देवी, बेसरू देवी, नरेंद्र कंवर, कौशल्या देवी, रमादेवी सहित अन्य कमेटी सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें