दुर्गा कालोनी विकास सभा ढली ने एचआरटीसी प्रबंधन से ढली और संजौली के बीच बस सेवा में बढ़ोतरी करने की मांग की है।
सभा के महासचिव एमआर चौहान का कहना है कि दोपहर एक बजे से चार बजे के बीच ढली और संजौली के बीच बस सेवा में बढ़ोतरी होनी चाहिए।
इस दौरान भारी संख्या में अभिभावक और बच्चे इस रूट पर आवाजाही करते हैं। इससे जो भी बसें यहां से गुजरती हैं उनमें ओवरलोडिंग रहती है।
सभा ने एचआरटीसी प्रबंधन से सोमवार से शनिवार तक ढली और संजौली के बीच बसों के तीन रूट चलाने की मांग की है।
उधर, ढली वार्ड से नगर निगम के पार्षद शैलेंद्र चौहान ने एचआरटीसी प्रबंधन से मशोबरा से आईजीएमसी वाया ढली और ढली से आईजीएमसी वाया संजौली टैक्सी सेवा शुरू करने की मांग की है।