जुन्गा (शिमला )। जल शक्ति विभाग के मंडल कार्यालय कसुम्पटी ने विभिन्न श्रेणियों के 40 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की। इन भर्तियों पर किसान सभा ने सवाल उठाए हैं। किसान सभा के राज्य अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह तंवर ने कहा कि भर्ती में दिव्यांग वर्ग के लिए कोई आरक्षण नहीं दिया। उन्होंने सरकार से दिव्यांगों को नियमानुसार आरक्षण देने की मांग की। उन्होंने चयन प्रक्रिया पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि अधिसूचना में आय प्रमाणपत्र और बेरोजगारी प्रमाणपत्र का कोई प्रावधान नहीं है, जबकि मल्टीपर्पज वर्कर के पदों के लिए अनुभव प्रमाणपत्र की शर्त रखी गई है। वहीं, अधिशासी अभियंता जल शक्ति मंडल कसुम्पटी विनोद शर्मा ने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। संवाद