फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गेयटी में आयोजित मेले में बढ़ी किताबों की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में चल रहे पुस्तक मेले में यंग एडल्ट, नॉन-फिक्शन (गैर-काल्पनिक साहित्य) किताबें लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं। हॉल में लॉक द बॉक्स की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी में अब तक 112 बॉक्स बिक चुके हैं। हॉल में युवा और बच्चे विशेष रूप से पुस्तकों की खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। युवा वर्ग यंग एडल्ट उपन्यासों को पसंद कर रहा है। वहीं ज्ञान और जानकारी चाहने वाले पाठक नॉन-फिक्शन किताबों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। बच्चे कार्टून और क्रिएटिव पुस्तकें ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आयोजक मनोज का कहना है कि लॉक द बुक को लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें