शिमला। नशे को रोकने के लिए सामाजिक संगठनों की साझा संस्था संजीवनी के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को दिसंबर माह में आयोजित की जाने वाली कार्यशाला के लिए आमंत्रित किया। संजीवनी संस्था (ग्रुप ऑफ एनजीओ) 17 स्वयंसेवी संस्थाओं का एक संगठित समूह है। नशा मुक्ति अभियान पर चिट्टे पर चोट के तहत एक राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला दिसंबर में होगी। प्रतिनिधिमंडल में संस्था के अध्यक्ष महेंद्र धर्माणी, सलाहकार ओपी शर्मा, जोगिंद्र कंवर, महासचिव नरेश शर्मा और उपाध्यक्ष नितिन व्यास शामिल रहे। ब्यूरो