फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए रवाना हुए देवता ऋषि मार्कंडेय और कोटलू

Sat, 24 Feb 2024 02:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर(मंडी)

सार

देवता मार्कंडेय ऋषि और कोटलू देवता मंडी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मेले में शिरकत करने के लिए अपने-अपने मूल स्थानों से निकल चुके हैं। 
विज्ञापन
महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए रवाना हुए देवता ऋषि मार्कंडेय और कोटलू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सराजघाटी के आराध्य देवता मार्कंडेय ऋषि और कोटलू देवता मंडी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मेले में शिरकत करने के लिए अपने-अपने मूल स्थानों से निकल चुके हैं। इन दिनों दोनों देवता बल्ह घाटी के दौरे पर निकले हैं। ऐसे में यह अपने भक्तों के घरों में मेहमानबाजी कर रहे हैं। दर्जनों देवलुओं के संग ढोल-नगाडों के साथ देवताओं का बल्ह के अलग-अलग क्षेत्रों में भव्य स्वागत किया जा रहा है। यह दौरा 7 मार्च तक जारी रहेगा और 8 मार्च को देवता मंडी के भूतनाथ मंदिर में विराजमान होंगे। पुजारी रंजीत शर्मा ने बताया कि देवता रथ के साथ निकल चुके हैं और 8 मार्च को मंडी पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें