देहरा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर के पास 90.88 लाख की चल संपत्ति और 8.23 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। कमलेश ठाकुर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी हैं।
देहरा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर 9.14 करोड़ संपत्ति की मालकिन हैं। उनके पास 90.88 लाख की चल संपत्ति और 8.23 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। इस संपत्ति में उनके पति मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और दो बेटियों का हिस्सा भी है। कमलेश के पास 20.70 लाख की ज्वैलरी, 51.79 लाख रुपये कीमत का न्यू चंडीगढ़ में फ्लैट और छोटा शिमला में हिमुडा का फ्लैट, नादौन, शिमला और सोलन के बद्दी में जमीन है। कमलेश के पास 2.91 करोड़ की अचल और 54.65 लाख की चल संपत्ति, उनके पति के पास 5.31 करोड़ की अचल और 31.26 लाख की चल संपत्ति, बेटियों के पास 3.77 लाख और 1.19 लाख की चल संपत्ति है।