शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) की छात्राओं का विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षाओं और डिग्री कोर्स की परीक्षाओं में सराहनीय प्रदर्शन रहा है। बीएससी माइक्रोबायोलॉजी की परीक्षा में दीपिका ने पहला, बीसीए की परीक्षा में पायल ने पांचवां, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी में अंजलि ने पांचवा स्थान हासिल किया है। बीकॉम की स्टेट मेरिट में स्मृति नौवें स्थान पर रही है। छात्रा दिव्या मारवाह ने जूलॉजी की प्रवेश परीक्षा में पहला, बॉटनी में दूसरा स्थान पाया। एमएससी माइक्रोबायोलॉजी की प्रवेश परीक्षा में इसी कॉलेज की छात्रा दिव्यांशी शर्मा ने पहला, एश्वर्या ठाकुर ने एमए इतिहास की प्रवेश परीक्षा में तीसरा, मधु ठाकुर ने पांचवां और देवांगी ने आठवां स्थान पाया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुरिता ने छात्राओं की इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। ब्यूरो