फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ब्लू बेल्स स्कूल की दीपांशी रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल शोघी में मंगलवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सातवीं कक्षा की दीपांशी शर्मा ने सर्वश्रेष्ठ चित्र बनाकर पहला स्थान हासिल किया। दीपांशी शर्मा ने एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार जीता। आठवीं कक्षा की परिणीति कंवर दूसरे स्थान पर रहीं और उन्हें 500 रुपये का पुरस्कार दिया गया। वहीं पांचवीं कक्षा की आरुषि कंवर ने तीसरा स्थान हासिल कर 300 रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया। सातवीं कक्षा के प्रियांश को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 200 रुपये दिए गए। कार्यक्रम स्कूल की प्रधानाचार्य किरण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंजाब एंड सिंध बैंक शोघी के प्रबंधक चिराग वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि ईमानदारी जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें