शिमला। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मशोबरा के जीव विज्ञान विषय के प्रवक्ता दीपक शर्मा को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मनित किया है। स्कूल पहुंचने पर शुक्रवार को शिक्षक के स्वागत में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। दीपक शर्मा को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. अनीता गुप्ता ने प्रवक्ता दीपक शर्मा को बधाई देते हुए कहा यह पुरस्कार न केवल दीपक शर्मा की मेहनत और समर्पण को दर्शाता है, बल्कि हमारे स्कूल की शिक्षा की गुणवत्ता को भी प्रदर्शित करता है। दीपक शर्मा ने इस पुरस्कार के लिए अपने विद्यार्थियों, सहयोगियों और स्कूल प्रशासन का आभार व्यक्त किया। संवाद