फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दीपक बने राजनीति विज्ञान विषय परिषद के उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान शिमला के राजनीति विज्ञान विभाग में सोमवार को विद्यार्थियों ने विषय परिषद और निर्वाचन साक्षरता क्लब की जिम्मेदारी संभाली। विषय परिषद में विभागाध्यक्ष अजय गर्ग अध्यक्ष होंगे और बीए तृतीय वर्ष के छात्र दीपक को उपाध्यक्ष चुना गया। बीए द्वितीय वर्ष के आजाद को महासचिव बनाया गया। अनिकेत डोगरा को संयुक्त सचिव और आशीष मेहता को कोषाध्यक्ष चुना गया। अंकिता, मिशल, सुमित शर्मा, अंकित, मोहम्मद आसिफ और यशस्वी गिल कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। निर्वाचन साक्षरता क्लब में भावना और नितिन को छात्र राजदूत चुना गया। अंकिता और प्रीति शर्मा को छात्रा राजदूत बनाया गया। सृष्टि को प्रेस सचिव तथा सिमरन और लक्षिता को प्रेस सदस्य चुना गया। विभागाध्यक्ष डॉ. अजय गर्ग की अध्यक्षता में हुई बैठक में नई कार्यकारिणी गठित की गई। कार्यक्रम में डॉ. अजय गर्ग और प्रोफेसर प्रतिभा ने विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी। डॉ. शशिकला नेगी, प्रोफेसर कामिनी नेगी और प्रोफेसर प्रगति कश्यप ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें