फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दीपक बने व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक संजय शर्मा कालिया ने संगठन की नई कार्यकारिणी गठित कर दी है। इसमें गंज के कारोबारी नेता दीपक श्रीधर को शहरी क्षेत्र का सह संयोजक बनाया है। राजीव सूद को ग्रामीण क्षेत्र का सह संयोजक नियुक्त किया है। इनके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रितलव चोपड़ा, विवेक खन्ना, हरप्रीत भोगल, तारादत्त, मदन कौशल, पारस जैन और गुलशन को शामिल किया है। संजय शर्मा ने कहा कि व्यापार प्रकोष्ठ व्यापारियों की समस्याओं को संगठित रूप से उठाने, सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें