फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी कर्मियों को महंगाई भत्ता, अंतरिम राहत का एलान

Fri, 04 Oct 2019 06:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के 12 हजार कर्मचारियों को दिवाली से पहले महंगाई भत्ते (डीए) की किस्त और लंबित अंतरिम राहत (आईआर) राशि एरियर के साथ मिल सकती है। डीए 140 से बढ़ाकर 148 फीसदी जबकि आईआर 8 के बजाय 13 फीसदी देय है। शुक्रवार को एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति की बैठक में निगम के एमडी यूनुस के साथ 14 मांगों पर चर्चा हुई है।

विज्ञापन


बैठक में अनुबंध चालकों-परिचालकों को विभागों की तर्ज पर अनुबंध वेतनमान देने, नाइट ओवरटाइम हर महीने 22 तारीख को देने, पीस मील कर्मचारियों को वर्तमान नीति अनुसार अनुबंध पर लाने, चालकों को वरिष्ठ चालकों का पदनाम व वेतनमान देने का आश्वासन दिया गया है।

तकनीकी कर्मचारियों के आरएंडपी रूल्स को शीघ्र अंतिम रूप देने पर भी सहमति बनी है। यूनस ने बताया कि कुछ मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। बैठक में निगम को रोडवेज बनाने, पेंशनर और कर्मचारियों के वित्तीय लाभ जारी करने, बुकिंग काउंटर को आउटसोर्स न करने जैसी मांगों पर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें