फंदा लगाकर की आत्महत्या(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर में निहरी पुलिस चौकी के तहत झुंगी में वेटरनेरी फार्मासिस्ट के पद पर तैनात व्यक्ति ने मंगलवार सुबह कार्यालय में फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। कार्यालय का एक अन्य कर्मचारी कमरे में पहुंचा तो फार्मासिस्ट फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस की जांच में मृतक के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना सुबह 10:30 बजे की बताई जा रही है। मृतक ध्यान सिंह (40) पुत्र गौरीदत्त निवासी खलौहट डाकघर ब्रोहकड़ी तहसील निहरी अपने पीछे दो बेटियां, एक बेटा और पत्नी को छोड़ गया है। डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि कर्मचारी के फंदे पर लटकने के कारणों अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।