मनाली-कुल्लू वामतट मार्ग पर झाड़ग पुल के समीप एक युवती का शव बरामद हुआ है। युवती के चेहरे पर गहरे घाव हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवती के चेहरे को किसी जानवर ने नोचा है। फिर भी पुलिस तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेजा है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।