फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: टूटीकंडी के जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला 23 वर्षीय युवक का शव

Tue, 16 Jan 2024 12:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

रोहित का शव घर के समीप पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला युवक का शव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बीती रात एक 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत हो गई है। मृतक की पहचान रोहित गिल निवासी टूटीकंडी शिमला के तौर पर हुई है। रोहित का शव घर के समीप पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक के शरीर पर भी चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है। घटना बालूगंज थाना के तहत टूटीकंडी क्षेत्र की है। परिजनों ने ही रोहित गिल को पेड़ से नीचे उतारा और आईजीएमसी अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि रोहित  वर्कशॉप मैकेनिक का काम करता था। शव का आईजीएमसी में पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें