फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डीएवी स्कूल के बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के गेयटी थियेटर में शनिवार को डीएवी पब्लिक स्कूल लक्कड़ बाजार का वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने नाटी, ड्रामा और डांस सहित अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया। सुबह के सत्र में प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने व्यक्तित्व निर्माण के महत्व को दर्शाया। वहीं, दोपहर के सत्र में कक्षा चौथी से सातवीं तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य कामना बेरी ने अभिभावकों को विद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने वार्षिक रिपोर्ट के माध्यम से शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने विद्यालय की छात्रा वैदेही चौहान को प्रतिष्ठित रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में चयनित होने पर बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें