शिमला। डीएवी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल टुटू में वीरवार को डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स (क्लस्टर लेवल) खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। अध्यक्ष के तौर पर डीएवी शोघी के मुख्याध्यापक मौजूद रहे। अंडर-14 लड़कियों में डीएवी लक्कड़ बाजार और लड़कों में डीएवी टुटू, अंडर-17 लड़कियों और लड़कों में डीएवी टुटू और अंडर-19 लड़कियों में डीएवी लक्कड़ बाजार तथा लड़कों में डीएवी ठियोग विजेता रहे। प्रधानाचार्या जीवन ज्योति और अध्यक्ष लखबीर सिंह ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। संवाद