फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कालीबाड़ी मंदिर के पास फिसलन का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर के कालीबाड़ी मंदिर में नवरात्र के चलते दुर्गा पूजा के लिए सैकड़ों श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए आ रहे हैं। यहां रोजाना इन्हें भंडारा भी परोसा जा रहा है। मंदिर के भंडारा हाॅल के बाहर हाथ धोने के लिए लगे वाॅश बेसिन में पानी की निकासी बंद हो गई है। इसके चलते इसका पानी सीढि़यों पर बहने लगा है। पानी से सीढि़यों पर फिसलन बढ़ गई है। भंडारा हॉल की सीढि़यों पर मंगलवार को भी पानी बहने और फिसलन के चलते प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे श्रद्धालुओं खासकर महिलाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने मांग की है कि पानी की निकासी दुरुस्त की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें