फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: तारादेवी मंदिर में कल होगा दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के प्रसिद्ध तारादेवी मंदिर में दुर्गाष्टमी पर सोमवार 19 अक्तूबर को पारंपरिक तारादेवी मेला धूमधाम से मनाया जाएगा। तारादेवी मंदिर न्यास की ओर से दंगल का आयोजन भी किया जाएगा। प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने वाले पहलवान को 51 हजार रुपये और दूसरे स्थान पर रहने वाले पहलवान को 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। मंदिर न्यास ने दंगल प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक सभी पहलवानों से सुबह 11 बजे तक अपना नाम पंजीकृत करवाने की अपील की है। इसके बाद किसी भी पहलवान का नाम पंजीकृत नहीं किया जाएगा। दंगल दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें