फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आरकेएमवी में आज शुरू होगा दान उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) शिमला में आज से चार दिवसीय दान उत्सव आयोजित किया जाएगा। महाविद्यालय की ओर से गूंज संस्था के सहयोग से 21 से 24 अक्तूबर तक चलने वाले इस अभियान में लोग पुराने कपड़े, बर्तन, जूते, खिलौने, स्टेशनरी, चादरें और कंबल दान कर सकेंगे। एकत्र की गई वस्तुएं जरूरतमंदों तक पहुंचाई जाएंगी। महाविद्यालय ने लोगों से केवल साफ और उपयोगी वस्तुएं दान करने की अपील की है। कपड़े धुले हुए हों और बर्तन, खिलौने व अन्य सामान अच्छी स्थिति में हों। प्रत्येक बैग या डिब्बे पर वस्तु का नाम लिखना अनिवार्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें