शिमला। राजधानी के विकासनगर स्थित सरस्वती विद्यामंदिर हिम रश्मि परिसर में सोमवार को वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर उत्सव के रंगों से सराबोर नजर आया। नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. सिकंदर कुमार ने किया। इस अवसर पर उत्तर क्षेत्र के महामंत्री दिला राम चौहान मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे।वार्षिकोत्सव का आकर्षण विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस अवसर पर संगठन मंत्री ज्ञान पबुच, भाजपा प्रदेश सचिव तिलक राज शर्मा, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष कुशल कुमार शर्मा, प्रबंधक डॉ. चांद प्रकाश शर्मा और प्रधानाचार्य दीपक ठाकुर मौजूद रहे। संवाद