शिमला। राजधानी के डीएवी पब्लिक स्कूल लक्कड़ बाजार का शनिवार को गेयटी थियेटर में वार्षिक समारोह सृजन नृत्य-नाटिका कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नर्सरी से चौथी कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार सृजन प्रस्तुति के माध्यम से संदेश देने का प्रयास किया कि प्रत्येक बच्चा अपने भीतर असीम संभावनाएं और विशिष्ट प्रतिभाएं समेटे हुए है। विद्यालय की प्रधानाचार्य कामना बेरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने वार्षिक रिपोर्ट के माध्यम से अभिभावकों को विद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों से अवगत करवाया। इसमें शैक्षणिक उत्कृष्टता और सह-शैक्षणिक गतिविधियां शामिल थीं। प्रधानाचार्य कामना बेरी ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। संवाद