फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण कथा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। संजौली के सांगटी (शनान) के बाबा बालक नाथ, शिव शक्ति व शनि देव मंदिर में श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे विशेष पूजन के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने श्रीमद्भागवत पुराण और महिलाओं ने कलश को अपने सिर पर उठाकर यात्रा निकाली। भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ मंदिर परिसर से शुरू होकर सांगटी संजौली बावड़ी तक यात्रा पहुंची और सांगटी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए वापस मंदिर में संपन्न हुई। दोपहर बाद कथावाचक आचार्य देवेंद्र शर्मा ने कथा सुनाते कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण मनुष्य को सांसारिक मोह-माया, दुख और भय से मुक्ति दिलाकर परमात्मा से प्रेम और आत्मिक संबंध स्थापित करने की प्रेरणा देता है। यह पवित्र ग्रंथ व्यक्ति को कर्तव्य पालन करते हुए निष्काम भाव से ईश्वर से जुड़ने की शिक्षा देता है। मंदिर सभा के अध्यक्ष डीडी शर्मा ने बताया कि कथा 23 मई तक आयोजित की जाएगी। कथा के समापन अवसर पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें