शिमला। राजधानी के गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में रविवार को कामदा एकादशी कथा सुनाई गई। कथा सुबह 9:00 बजे शुरू हुई। पंडित उमेश नौटियाल ने कथा में बताया कि एकादशी व्रत करने वालों और विधि विधान से पूजा-अर्चना करने वाले व्रत धारकों को भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। इस एकादशी व्रत से सभी प्रकार के दोषों से मुक्ति मिलती है। इस दिन भगवान विष्णु के शालिग्राम से लेकर भगवान के विग्रह का पूजन किया जाता है। इस दौरान दिन अष्टाक्षर और द्वादश अक्षरों का जाप शुभ होता है। संवाद