शिमला। राजधानी के गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में रविवार को सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। मंदिर में 230 भक्तों ने 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया। मंदिर के पंडित उमेश नौटियाल ने लोगों से पाठ करवाया। श्रीराम-हनुमान प्रसंग सुनाया। इस दौरान श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में, राम आएंगे आदि भजन सुनाए गए। इस अवसर पर पार्षद किमी सूद ने कहा कि हनुमान चालीसा का पाठ अब हर ज्येष्ठ रविवार को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. साधना ठाकुर, संजय ठाकुर, राजीव सूद, राजीव पंडित, संजीव चौहान, तरुण राणा, संजीव ठाकुर सहित सनातन धर्म सभा के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।