फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कहो नानक हरि भज मना शबद कीर्तन से संगत निहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के गुरुद्वारा सिंघ सभा में रविवार को भगत रविदास के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। रागी जत्थे ने कहो नानक हरि भज मना शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। सुबह 6:30 से 8:45 बजे तक कीर्तन आसा की वार हजूरी रागी जत्था सुखजिंद्र सिंह ने किया। 8:45 से 9:00 बजे तक पहली प्रार्थना और समागम हुआ। 10:00 से 10:45 बजे तक बीबी सुरजीत कौर ने कीर्तन, 10:15 से 10:45 बजे तक ग्रंथी लवप्रित सिंह ने गुरमत विचार, 10:45 से 11:30 बजे तक सिख महिला सत्संग शिमला ने पथ श्री जाप साहिब जी, 11:30 से 12:45 बजे तक हजूरी रागी जत्था सुखजिंद्र सिंह ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। कार्यक्रम का समापन अरदास और हुकमनामे के साथ हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें