फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गुरुद्वारा साहिब शिमला में धूमधाम से गुरु गोविंद सिंह का 359वां प्रकाश पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
हजूरी रागी श्री दरबार साहिब भूपिंदर सिंह और जरनैल सिंह कनाडा वाले और साथियों ने संगत की निहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंघ सभा शिमला में गुरु गोबिंद सिंह का 359वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में पाठ और शबद कीर्तन किया गया। विशेष तौर पर हजूरी रागी श्री दरबार साहिब भूपिंदर सिंह, जरनैल सिंह कनाडा वाले ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। इसके साथ ही शिमला के हजूरी रागी जत्था सुखजिंदर सिंह, मुख्य ग्रंथी अवतार सिंह, सुरजीत कौर और गुरमत कक्षा के बच्चों ने कीर्तन कर इस दिन की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर दीवान सजाया गया। सुखमनी साहिब का पाठ किया गया। इसके बाद नीरज ग्रोवर, हरभजन सिंह और हजूरी रागी सुखजिंदर सिंह ने आसा दी वार कीर्तन से संगत को निहाल किया। प्रकाश पर्व पर दोपहर 12:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक लंगर लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें