शिमला। लक्ष्मी नारायण मंदिर कसुम्पटी में रविवार को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया। सुबह साढ़े पांच बजे मंदिर से कसुम्पटी बाजार तक प्रभातफेरी निकाली गई। जैन समाज के लोगों ने हाथ में पोस्टर लेकर भगवान महावीर के अहिंसा और जिओ व जीने दो का संदेश दिया। सुबह 11 बजे जैन समाज ने महामंत्र नवकार का अखंड जाप किया। इस दौरान पूनम जैन मंडली की ओर से भगवान महावीर के भजनों का गुणगान किया गया। दोपहर 12 बजे लोगों के लिए भंडारा लगाया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक कुलभूषण जैन, पारस जैन, चेतन जैन मौजूद रहे। संवाद