गेयटी कथक उत्सव का समापन, कथक नृत्य से दर्शकों का किया मनोरंजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में रविवार को कथक उत्सव का समापन हुआ। हिमाचल प्रदेश की प्रधान लेखाकार चंदा पंडित ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। स्कूलों और कॉलेज की छात्राओं की कथक सिखाने वाले गुरुओं ने प्रस्तुति दी। गुरु मंगला भट्ट और गुरु राघव राज भट्ट ने प्रस्तुति दी। इसका शीर्षक श्रीराम कथा-द जर्नी ऑफ राम रखा गया था। गुरुओं ने कथक से श्रीराम के जीवन के दृश्य दर्शाए। उत्सव लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। तबले पर फतेह सिंह गंगनी, सितार पर उस्ताद सलीम कुमार, हारमोनियम और स्वर पर पंडित माधव प्रसाद ने अपनी भूमिका निभाई। इस अवसर पर भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ. पंकज ललील सहित विभाग के अन्य सदस्य मौजूद रहे।