शिमला। जेसीबी स्कूल न्यू शिमला में बुधवार को पाक कला का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता दो वर्गों में हुई। इसमें कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने बिना आग का प्रयोग किए व्यंजन तैयार किए। वहीं कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने अग्नि का प्रयोग कर व्यंजन बनाए। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में पाक कला के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनकी रचनात्मकता और कौशल को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाचार्या रेखा बाली और प्रबंध निदेशक कुशल मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई। संवाद