फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कोटशेरा कॉलेज के सीएससीए पदाधिकारियों ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेज छात्र केंद्रीय संघ (सीएससीए) के पदाधिकारियों और अकादमिक प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने अध्यक्ष अरुणाभ शर्मा, उपाध्यक्ष नविता और महासचिव नवदिका देवी को शपथ दिलाई। संयुक्त सचिव चेत राम निजी कारणों से समारोह में उपस्थित नहीं हो सके। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। चुनाव समिति की संयोजक डॉ. अनुप्रिया शर्मा के अनुसार, अंतिम वर्ष से सुषमा और स्मृति कौंडल, द्वितीय वर्ष से अनिशा नेगी, तमन्ना और कोमल तथा प्रथम वर्ष से खुशी, नेहा शर्मा और रितिक ठाकुर को अकादमिक प्रतिनिधि बनाया है। सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए हर्ष कुमार और भास्कर कपिल, एनसीसी के लिए शान शर्मा और ईशा शर्मा तथा एनएसएस के लिए केतन वशिष्ठ और रेखा शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई। अन्य सदस्यों को डॉ. शालिनी चौहान, डॉ. राजीव शर्मा सहित अन्य शिक्षकों ने शपथ दिलाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें