शिमला। जवाहर लाल नेहरू राजकीय ललित कला महाविद्यालय लोहारब में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मेरिट आधार पर गठित कॉलेज स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन (सीएससीए) के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। प्राचार्य डॉ. कामायनी बिष्ट ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं कर्तव्यों की शपथ दिलाई। रिया ठाकुर ने अध्यक्ष, निकेश शर्मा ने उपाध्यक्ष, हिमानी ने महासचिव और मयंक ने संयुक्त सचिव पद की शपथ ली। कक्षा प्रतिनिधियों समेत विभिन्न क्लबों और समितियों के नामित विद्यार्थियों ने भी दायित्व संभाले। प्राचार्य ने विद्यार्थियों से अनुशासन, शैक्षणिक वातावरण और छात्र हित से जुड़े कार्यों में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया। संवाद